फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे के चलते ट्रेनें रहीं लेट, यात्री परेशान

Thu, 08 Dec 2016 01:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
विज्ञापन
कोहरा - फोटो : bureau
विज्ञापन
क्षेत्र में बुधवार को भी घना कोहरा छाया रहा। सुबह जब लोग सो कर उठे तो आसमान में कोहरे की चादर बिछी दिखी। कोहरे के कारण ठंड तो बढ़ी ही, यातायात भी प्रभावित हो गया। सड़क पर जहां वाहन चालकों को परेशानी हुई। वहीं दिल्ली और रोहतक की ओर जाने वाली गाड़ियां भी कई घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन


दिसंबर के आरंभ से ही क्षेत्र में कोहरे की शुरुआत हो चुकी है। महीने के शुुरुआती दिनों खूब कोहरा पड़ा, इससे ठंड भी बढ़ गई। इसके बाद दो-तीन दिन कोहरा न पड़ने की वजह से मौसम साफ हुआ और लोगों को कुछ राहत मिली।

अब बुधवार को फिर से क्षेत्र को कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह 11 बजे तक भी कोहरा दिखाई दे रहा था। इसके बाद धूप निकली तो मौसम साफ हुआ। धुंध के कारण सड़कों पर यातायात प्रभावित हुआ। वाहन चालकों को बेहद परेशानी हुई।
विज्ञापन


ये ट्रेनें रहीं लेट
कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ देखने को मिला। बहादुरगढ़ से गुजरने वाली तमाम यात्री गाड़ियां बुधवार को लेट रहीं। पूछताछ केंद्र के कर्मचारी के मुताबिक, दिल्ली की ओर से सुबह 7 : 35 पर आने वाली फिरोजपुर-14625 एक घंटे देरी से साढ़े 8 बजे पहुंची। सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर बहादुरगढ़ आगमन करने वाली गोरख धाम भी एक घंटा लेट थी।

54031 जींद पैसेंजर करीब 20 मिनट लेट थी। दैनिक सुपर फास्ट भी देरी से आई। इसके अलावा दिल्ली की ओर जाने वाली गाड़ियों के समय में भी विलंब था। रोहतक से यहां 11 बजकर 40 मिनट पर आने वाली जनता एक्सप्रेस (19024) गाड़ी एक घंटा 20 मिनट लेट थी।

अंडमान एक्सप्रेस भी एक घंटा देरी से आई। दैनिक सुपरफास्ट 12482 करीब साढ़े छह घंटे लेट रही। 14520 किसान एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से काफी देरी से आई, जबकि बुधवार को बरेली एक्सप्रेस भी रद्द थी। बुधवार को बरेली एक्सप्रेस 14324 रद्द रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें