फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयागांव का छोरा बना सेना में फ्लाइंग अफसर

Wed, 21 Dec 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

नयागांव का छोरा भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग आफिसर बन गया है। अपने लाल के अधिकारी बनने पर परिजन तो खुश हैं ही, ग्रामीण भी फूले नहीं समा रहे। अधिकारी बनकर लौटने पर पूरे गांव ने आफिसर धीरज का जोरदार स्वागत किया।
नयागांव में जन्में 21 वर्षीय धीरज सिंह के पिता दिलबाग सिंह बीएसएफ में हैड कांस्टेबल हैं। धीरज के मन में भी बचपन से ही अपने पिता की तरह देश की सेवा करने का जज्बा था। उम्र बढ़ी तो धीरे-धीरे उसका देश के लिए कर गुजरने का जुनून भी बढ़ता चल गया। बहादुरगढ़ के एक निजी स्कूल में 12वीं तक पढ़ने के बाद पुणे में 3 साल तक धीरज ने एनडीए की ट्रेनिंग ली। इसके उपरांत वह एक साल एयरफोर्स एकेडमी हैदराबाद में रहा। बीते 17 दिसंबर को उसने पासआउट कर लिया और नयागांव का लाडला सेना में फ्लाइंग आफिसर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज की सफलता पर उसका परिवार, परिचित व पूरा गांव बेहद खुश हैं। अधिकारी बनकर जब गांव का लाल वापस लौटा तो ग्रामीणों ने बेहद जोरशोर से उसका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों के साथ खुली जीप में बैठाकर उसे गांव तक लाया गया। यहां फूल और नोटों की मालाओं से उसका अभिनंदन किया। जिप चेयरमैन परमजीत उर्फ सोनू, सरपंच रवींद्र, सरपंच जगबीर, नंबरदार चरण सिंह, पूर्व सरपंच योगेंद्र, राज सिंह दलाल व नान्हे दलाल आदि ने फ्लाइंग आफिसर धीरज का सम्मान किया। बुजुर्गों ने गांव के इस लाल को देश की सेवा करने का आशीर्वाद दिया। भव्य स्वागत के लिए धीरज के परिजनों ने गांव के लोगों का धन्यवाद जताया है। दादा खजान सिंह व पिता दिलबाग सिंह ने कहा कि उनके लाल ने अधिकारी बनकर उनकी छाती गर्व से चौड़ी कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें