फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धू-धू कर जली गाड़ी, बाल-बाल बचे लोग

Thu, 16 Feb 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

बादली-बहादुरगढ़ मार्ग पर सौलधा गांव के नजदीक बुधवार की रात एक गाड़ी में अचानक आग लग गई। गाड़ी पूरी तरह से धू-धू कर जली। गनीमत यह रही कि समय रहते गाड़ी में सवार लोग नीचे आ गए। अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंची और गाड़ी में लगी आग को बुझाने के प्रयास शुरू किए। करीब आधा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सौलधा गांव के नजदीक एक एसेंट कार में अचानक आग लग गई। बताया गया है कि गाड़ी में आग शार्ट-सर्किट होने के कारण लगी है। जिस समय गाड़ी में आग लगी उस दौरान गाड़ी में तीन लोग सवार थे और वे आग लगते ही गाड़ी से नीचे उतर गए और गाड़ी में लगी आग को बुझाने के लिए गांव की तरफ पानी के लिए दौड़ पड़े। आनन-फानन में उन्होंने फायर ब्रिगेड में फोन करने के बजाय एंबूलेंस नंबर पर फोन कर दिया। इस दौरान वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने फायर ब्रिगेड को फोन कर गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ से अग्निशमन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और गाड़ी में लगी आग पर काबू पाया। बताया गया है कि गाड़ी गुड़गांव निवासी धर्मेंद्र के नाम पर है। जबकि इन दिनों लुक्सर गांव के पंकज ने गाड़ी खरीद रखी है। गाड़ी में आग लगने से उसमें रखे कागजात भी जल गए। पुलिस को भी सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें