फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: खेलते समय पाइपलाइन में गिरा पांच साल का मासूम, मौत

विज्ञापन
-फोटो 61 : जाखौदा गांव में इसी चैंबर में गिरने से हुई है पांच वर्षीय मयंक की मौत। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बहादुरगढ़।
विज्ञापन

गांव जाखौदा में गंदे पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन में पांच साल के मासूम मयंक की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 10 बजे की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मयंक (5) का परिवार मूलरूप से उत्तर प्रदेश के कासगंज का रहने वाला है और फिलहाल गांव जाखौदा में किराये के मकान में रहता है। पिता सुल्तान सिंह एचएसआईआईडीसी सेक्टर-17 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह मां काम पर गई थीं जबकि पिता घर पर ही मौजूद थे।
विज्ञापन

मयंक गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह गंदे पानी की निकासी के लिए डाली गई पाइपलाइन में गिर गया। पाइप लाइन करीब साढ़े तीन फुट चौड़ी और चार से पांच फुट गहरी बताई जा रही है। हादसे के समय आसपास मौजूद किसी को तुरंत पता नहीं चल सका।
काफी देर तक जब मयंक नजर नहीं आया तो परिजनों और आसपास के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह पाइपलाइन में गिर गया है। इसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे बाहर निकालने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।
घटना की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पाइपलाइन से बाहर निकाला गया। हालांकि तब तक बहुत देर हो चुकी थी और बच्चे की सांसें थम चुकी थी।
माता-पिता का इकलौता बेटा
मयंक जिस जगह गिरा था वह उससे आगे वाले चैंबर में मिला। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मां का रो-रोकर बुरा हाल था और वह अस्पताल में बार-बार अपने बेटे को पुकारती रही। मयंक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

लंबे समय से खुली पड़ी थी पाइप लाइन
लोगों का कहना है कि पाइपलाइन लंबे समय से खुली और असुरक्षित हालत में थी। कई बार शिकायत के बावजूद इसे ढकने या सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है।

-फोटो 61 : जाखौदा गांव में इसी चैंबर में गिरने से हुई है पांच वर्षीय मयंक की मौत। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें