फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: 34 लाख रुपये की लागत से बनेंगे पांच कूड़ा कलेक्शन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। कूड़ा सड़कों और गलियों में इधर-उधर न फेंकने के लिए पांच कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे। कूड़े का नियमित उठान कर उसे नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन तक पहुंचाया जाएगा। सभी कूड़ा कलेक्शन सेंटरों के निर्माण पर करीब 34 लाख रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन

नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने रविवार को वार्ड नंबर-22 के अंतर्गत पुराना कोर्ट परिसर रोड पर बनाए जाने वाले कूड़ा कलेक्शन सेंटर के कार्य का शुभारंभ किया। चेयरपर्सन ने बताया कि रोहतक रोड, पुराना कोर्ट परिसर, नंदीशाला रोड सहित कुल पांच स्थानों पर कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनाए जाएंगे।
ये सेंटर सांखौल गांव के पास रिलायंस कंपनी की ओर से बनाए गए कूड़ा कलेक्शन सेंटर की तर्ज पर विकसित किए जाएंगे ताकि कूड़ा व्यवस्थित ढंग से एकत्र हो और शहर में गंदगी न फैले। कूड़ा कलेक्शन सेंटर बनने के बाद सफाई कर्मचारियों को भी सुविधा होगी और कूड़े का समय पर निस्तारण किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पार्षद प्रवीन कुमार, पार्षद राजेश तंवर, चेयरपर्सन प्रतिनिधि रमेश राठी, लक्ष्मी देवी, शिमटी, दीपक भारद्वाज, सरवन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें