फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: रेलवे स्टेशन पर पांच प्याऊ, सभी में आता है गर्म पानी

Sun, 14 Apr 2024 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को पीने का पानी भी नसीब नहीं हो रहा है। उन्हें ठंडे पानी के लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ रही है। यूं तो स्टेशन पर पांच प्याऊ बनाई गई हैं, लेकिन एक में भी ठंडा पानी नहीं निकलता है। पानी गर्म रहता है ऐसे में उसे पीना बेहद मुश्किल है।
विज्ञापन

बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर दिल्ली जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहे संदीप कुमार, विकास शर्मा, प्रदीप वर्मा, अमित सिंघल ने बताया कि वे प्रतिदिन ट्रेन के जरिये दिल्ली अपने काम पर जाते हैं। गर्मी के मौसम में पानी की बेहद जरूरत रहती है, लेकिन स्टेशन पर पानी न मिलने के कारण उन्हें ठंडे पानी की बोतल खरीदनी पड़ती है। कई बार स्टेशन अधिकारियों से मांग की गई है कि यहां पर ठंडे पानी की प्याऊ लगवाई जाए। ताकि न केवल उन्हें बल्कि अन्य जिलों से बहादुरगढ़ स्टेशन पर पहुंचने वाले लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़े। बहादुरगढ़ में दो रेलवे प्लेटफार्म है। इनमें एक नंबर प्लेटफार्म पर तीन वाटरकूलर भी लगे हैं। इनमें से एक खराब है। जबकि दो चालू नहीं किए जा रहे हैं। वहीं प्लेटफार्म नंबर दो पर भी दो वाटर कूलर लगाए गए हैं। यह भी ठीक नहीं है। इनकी टूटियों में से गर्म पानी निकलता है। वह गर्मी में पीने लायक नहीं रहता। बहादुरगढ़ स्टेशन से प्रतिदिन दिल्ली और रोहतक की तरफ से 8 से 10 हजार लोग यात्रा करते हैं। 50 से अधिक ट्रेनें यहां से होकर निकलती हैं।
विज्ञापन

वर्जन
रेलवे स्टेशन पर लगे वाटर कूलर जल्द चालू होंगे। इसके बाद यात्रियों को पानी की समस्या नहीं आएगी। ठंडा पानी मिलेगा।
-यशपाल मीणा, स्टेशन अधीक्षक बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें