झज्जर।जिले के बेरी ब्लॉक के 2 गांवों में नई चौपाल का निर्माण कार्य कराया जाएगा। कुछ गांवों में चौपाल का नवीनीकरण भी होगा। इन कार्यों पर 38 लाख 88 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। पंचायती राज विभाग द्वारा इसका काम कराया जाएगा। इसके लिए पंचायती राज विभाग की तरफ से टेंडर भी लगाए गए थे।
पंचायती राज विभाग द्वारा बरहाणा जी., चिमनी, भागलपुरी, डीघल, अचरेज, जहाजगढ़ और बरहाणा एम. में यह काम कराए जाने हैं। यह सभी काम दो से छह माह के बीच में पूरे कराए जाएंगे। डीघल की एससी चौपाल पाना मलयान डीघल में 4 लाख 21 हजार रुपये से होने वाले विकास कार्य एमपी लेंड से कराए जाएंगे जबकि बाकी के लिए विभाग की तरफ से बजट जारी किया गया है।पाल का प्रयोग गांवों में पंचायत, बैठक या शादी कार्यक्रम के लिए भी किया जाता है। इसके अलावा प्रतिदिन गांव के बुजुर्ग वहां बैठकर अपना समय भी व्यतीत करते हैं। गांव में चौपाल अलग-अलग समुदाय के हिसाब से भी बनी होती है। पंचायती राज विभाग द्वारा चार गांवों में 41 लाख से विकास के काम कराएगा। अहरी गांव में कम्युनिटी सेंटर में हॉल के निर्माण पर 20 लाख 15 हजार, अहरी गांव में ही प्रजापति चौपाल के नवीनीकरण पर 4 लाख 73 हजार रुपये, दादनपुर गांव की सामान्य चौपाल के नवीनीकरण पर 2 लाख 87 हजार रुपये, किरलोद गांव में एससी चौपाल के नवीनीकरण और शौचालय के निर्माण पर तीन लाख 75 हजार रुपये, भठेडा गांव में शमशान घाट में शेड और चाहरदीवारी के निर्माण पर 10 लाख 10 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।
ये कराए जाएंगे काम
बरहाना जी में धानक चौपाल का रेनोवेशन पर 5 लाख 60 हजार रुपये, चिमनी गांव में रामदास चौपाल की चाहरदीवारी को ऊपर उठाने पर एक लाख 64 हजार, भागलपुरी गांव में स्थित एससी चौपाल में कमरे के निर्माण पर 2 लाख 52 हजार रुपये, एससी चौपाल पाना मलयान डीघल में 4 लाख 21 हजार रुपये से विकास कार्य, अचरेज में नई चौपाल का निर्माण पर 8 लाख 39 हजार रुपये, जहाजगढ़ में आंबेडकर भवन की चाहरदीवारी के निर्माण पर 4 लाख 98 हजार रुपये, बरहाना एम. में बड़ी सामान्य चौपाल के निर्माण पर 11 लाख 54 हजार रुपये की राशि खर्च की जाएगी।