फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो: पांच नकाबपोश बदमाशों ने बैंक से दिन दहाड़े फायर कर लूटे 7.11 लाख रुपये, छीन ले गए गार्ड की बंदूक

Thu, 22 Oct 2020 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)
विज्ञापन
सीसीटीवी में वारदात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नेशनल हाईवे-71 स्थित माछरौली गांव के पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में दिनदहाड़े पांच नकाबपोश बदमाशों ने हवाई फायर कर कैश काउंटर से 7 लाख 11 हजार 331 रुपये लूट लिए। इससे पहले बदमाशों ने बैंक के बाहर तैनात सुरक्षाकर्मी की आंख पर मुक्का मारकर उसकी डबल बैरल लाइसेंसी बंदूक छीन ली और बैंक में घुस गए।

विज्ञापन


दहशत फैलाने के लिए आरोपियों ने हवाई फायर किया और नकदी लूट दो बाइकों पर फरार हो गए। सूचना मिलने पर एसपी हिमांशु गर्ग, दो डीएसपी, सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद जिलेभर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।


 

जानकारी के अनुसार माछरौली गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक में सुबह करीब 11 बजे सामान्य दिनों की तरह काम चल रहा था। गार्ड सतेंद्र कुमार बैंक के मुख्य द्वार पर तैनात था। इसी दौरान एक बाइक पर तीन नकाबपोश आए और बैंक के बाहर हवाई फायर कर दिया। इसके बाद सुरक्षाकर्मी की आंख पर मुक्का मारकर उसकी बंदूक छीन ली। इसके बाद दो नकाबपोश और पहुंच गए।

विज्ञापन


सभी बैंक के अंदर घुस गए और कैश काउंटर पर मौजूद महिला कैशियर से करीब सात लाख 11 हजार 331 रुपये लूट कर फरार हो गए। वारदात के समय बैंक में करीब 20 उपभोक्ता मौजूद थे। बताया जा रहा है कि वारदात के बाद पांचों बदमाश खुडन गांव की तरफ भाग निकले। सूचना मिलने पर सीआईए की टीम ने बदमाशों के पीछे लगी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस बैंक और आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

जिले में निश्चित रूप से बड़ी वारदात है। दो बाइक सवार पांच नकाबपोशों ने फायरिंग कर बैंक के कैशियर से 7 लाख से अधिक रुपये लूटे हैं। इस मामले में दो डीएसपी मामले की मॉनीटरिंग के लिए लगा दिए गए हैं। जल्द ही बदमाशों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - हिमांशु गर्ग, पुलिस अधीक्षक, झज्जर।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें