-फोटो 55 : साक्षी, कोमल गुप्ता, ज्योति शर्मा, उषा रानी, ममता त्रिपाठी स्टेट अवार्ड विजेता और सू
बहादुरगढ़। शहर के पांच हस्त शिल्पकारों को स्टेट अवाॅर्ड मिलेगा। तीज के त्योहार पर प्रदेश सरकार ने महिला शिल्पकारों को यह बेहद खास तोहफा दिया है। यह पांचों शिल्पकार बहादुरगढ़ की रहने वाली हैं। अंबाला में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय तीज महोत्सव के अवसर पर सोमवार को पांचों शिल्पकारों को स्टेट अवाॅर्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। बहादुरगढ़ के शिल्पकारों को यह सम्मान मिलने से उनमें बेहद खुशी है। परिजनों और कला प्रेमियों ने स्टेट अवाॅर्डी शिल्पकारों को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। हस्तशिल्प कलाकर कोमल गुप्ता को मिनिएचर पेंसिल कार्विंग, ज्योति शर्मा को पेंटिंग, उषा रानी को कले वर्क के लिए स्टेट अवाॅर्ड मिला है।
साथ ही कलाकार साक्षी को सांझी आर्ट और ममता त्रिपाठी को माटी कला के लिए अवाॅर्ड मिला है। अवाॅर्ड के रूप में इन्हें प्रशस्ति पत्र और 3 लाख रुपये नकद प्रोत्साहन राशि मिलेगी। सभी कलाकारों ने बहादुरगढ़ के बोंदवाल परिवार का धन्यवाद किया है। इनके प्रयासों से उनकी कला को सम्मान मिला है।
यह सभी कलाकार बहादुरगढ़ के हस्तशिल्प कलाकार नेशनल अवाॅर्ड विजेता बोंदवाल परिवार के शिष्य हैं। बता दें कि बोंदवाल परिवार में 5 राष्ट्रपति अवाॅर्ड विजेता हस्तशिल्प कलाकार है। इन्हें यह सम्मान मिलने से बहादुरगढ़ के कला प्रेमियों में खुशी का माहौल है। ये सभी कलाकार बचपन से ही कला प्रेमी रहे हैं और कड़ी मेहनत के बाद उन्हें यह सफलता हासिल की है।
राष्ट्रीय हस्तशिल्प अवाॅर्ड विजेता सूर्यकांत बोंदवाल का कहना है कि यह सभी कलाकार बेहद प्रतिभावान हैं। इनकी कला में रुचि होने के चलते ही सरकार ने इनकी कला को सम्मान दिया है। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा सरकार का धन्यवाद भी किया है।