फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: छात्र के सिर पर जैकेट ढककर पीटने के मामले में पांच सहपाठी नामजद

विज्ञापन
फाेटो: छात्र गोविंद
विज्ञापन
सोनीपत। गांव खेवड़ा स्थित ऑर्किड्स द इंटरनेशनल स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र को पीटने के मामले में उसके पांच सहपाठियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। हमले में छात्र के सिर पर चोट आई थी। स्कूल प्रबंधन पहले ही पांचों छात्रों को निलंबित कर चुका है।
विज्ञापन


स्कूल में 11वीं कक्षा के छात्र गोविंद ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह बुधवार को स्कूल में थे। नौवां पीरियड इकोनॉमिक्स विषय का था। उसी समय एक छात्र के अभिभावक स्कूल में पहुंचे तो शिक्षिका उनके साथ बातचीत करने लगी थीं। इसी दौरान उनके पांच सहपाठियों ने कक्षा में शरारत करते हुए उनके छोटे भाई गोपाल के सिर पर जैकेट रखकर मारने की कोशिश की, तो उन्होंने विरोध किया। उनके भाई ने बीमार होने की बात कही थी। इस पर आरोपियों ने उनके भाई को छोड़ दिया और अचानक उनके पास आकर उनके सिर पर जैकेट डाली और हमला कर दिया। हमले में सहपाठी का कड़ा या कोई नुकीली चीज उनके सिर में लगने से खून बहने लगा। छात्र को अस्पताल में उपचार दिलाया गया। अब मामले में पांच छात्रों को नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


छात्र के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले में गहनता से जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-संजय, थाना प्रभारी, बहालगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें