14jjrp06- शहर में दुकानों से मुक्त करवाए गए बाल श्रमिक। स्रोत-प्राधिकरण
झज्जर। बाल दिवस पर बाल श्रम के विरुद्ध शहर का निरीक्षण किया गया। इस दौरान रेस्टोरेंट व दुकानों पर पांच नाबालिग बच्चों को अलग-अलग दुकानों से बाल श्रम करते हुए पाया गया। पांचों बच्चों की बाल कल्याण समिति में काउंसिलिंग करवाकर परिजनों को सौंपा गया।
यह निरीक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम विशाल के आदेश अनुसार पैरा लीगल वालंटियर कर्मजीत छिल्लर के नेतृत्व में हुआ। निरीक्षण टीम में मानव तस्करी विरोधी इकाई, राज्य अपराध शाखा से उप निरीक्षक अमित ढाका, सहायक उप निरीक्षक जगबीर, सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार, मनोज कुमार, पूनम, संदीप जांगडा शामिल रहे।
टीम ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि आगे से 18 वर्ष से कम आयु के बच्चे से काम करवाना कानूनी अपराध है। इसमें जुर्माना और सजा हो सकती हैं।