फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किलोमीटर स्कीम की पांच बस भिवानी भेजी

Mon, 11 Nov 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
10jjrp25- झज्जर। झज्जर बस स्टैंड में खड़ी हरियाणा रोडवेज की बसें। संवाद
विज्ञापन
झज्जर। जिले से हरियाणा रोडवेज में किलोमीटर स्कीम के तहत चलने वाली पांच बसों को भिवानी ट्रांसफर किया गया है। अब उनकी जगह गुरुग्राम डिपाे से किलोमीटर स्कीम की पांच बसें झज्जर डिपो में आएंगी। जिले में कुल 26 बस किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रही थी। जिनमें से झज्जर डिपो में 17 व 9 बसों का बहादुरगढ़ डिपो से संचालन किया जा रहा था।
विज्ञापन

जिले में अब किलाेमीटर स्कीम के तहत चलाई जानी वाली 21 बस हैं। झज्जर डिपो से किलाेमीटर स्कीम के तहत चलाई जाने वाली पांच बसों को ऑपरेटर ने भिवानी ट्रांसफर करवा लिया है। इसमें से भिवानी, बिलासपुर व बल्लभगढ़ के रूट पर एक-एक बस और जयपूर रूट पर दो बस चलती थी। इन रूटों पर चलने वाली पांच बसों को बुधवार को भिवानी डिपो में भेज दिया गया। अब इन रूटों पर चलने वाली बसों की जगह दूसरी बसों को लगाया गया है।
अब साेमवार को गुरुग्राम डिपो से चलाई जाने वाली पांच किलोमीटर स्कीम की बस झज्जर डिपाे में आएंगी, ताकि बसों की संख्या पहले जैसी बनी रहे। जिले में हरियाणा रोडवेज और किलोमीटर स्कीम की 200 बस थी, जिनमें 168 बस हरियाणा रोडवेज, सात मिनी बस और 26 किलोमीटर स्कीम की बस शामिल थी। पांच बस भिवानी भेजने के बाद झज्जर डिपो में 195 बसे हैं।
विज्ञापन




झज्जर डिपो में किलोमीटर स्कीम की 17 बस थीं, जिसमें से पांच बसों को ऑपरेटर ने भिवानी भेजने की अपील की थी। जिसके बाद रोडवेज की तरफ से पांच बसों को भिवानी भेज दिया गया है। जिले में बसों की संख्या को पूरा करने के लिए गुरुग्राम डिपो से साेमवार तक किलोमीटर स्कीम की पांच बस झज्जर डिपो में आएंगी।
विज्ञापन

-अनिल कुमार, ड्यूटी इंस्पेक्टर, हरियाणा रोडवेज झज्जर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें