झज्जर। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर हुड़दंग करते पांच आरोपियों को काबू किया गया। थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी चंद्र प्रकाश निवासी खरमाण को शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया।
थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी छुछकवास में तैनात मुख्य सिपाही पवन कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी बाबूलाल निवासी छुछकवास को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया। थाना माछरौली में तैनात मुख्य सिपाही विजय पाल की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी सेवाराम निवासी भटेड़ा को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया। थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल में तैनात मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी विकास निवासी मातनहेल को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया।
वहीं थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ के अंतर्गत पुलिस चौकी सेक्टर 16-17 में तैनात मुख्य सिपाही मुकेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी सूरत निवासी आसौदा को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग करने के मामले में काबू किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई। संवाद