फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: घर में घुसकर लड़ाई-झगड़ा करने और एक व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में पांच गिरफ्तार

Thu, 13 Nov 2025 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना सदर पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट करने और एक व्यक्ति का अपहरण करने के मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सोनू निवासी लोवा खुर्द, पवन निवासी अलीपुर (गुरुग्राम), राहुल निवासी गालिबपुर (नजफगढ़, दिल्ली), धर्मवीर और रामनिवास निवासी लोवा खुर्द के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयोग डंडा और गाड़ी भी बरामद किया है। थाना सदर बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि वीरेंद्र निवासी लोवा खुर्द ने पुलिस में शिकायत दी कि कुछ व्यक्ति उसके घर में जबरन घुस आए और उसके भाई के साथ मारपीट कर जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर ले गए। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि झगड़े की जड़ पैसों का लेनदेन है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें