फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: ईएसआई अस्पताल में लूट के पांच आरोपी गिरफ्तार, रेकी कर बनाई थी योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। सेक्टर-4बी स्थित निर्माणाधीन ईएसआई अस्पताल से 20 लाख रुपये के तांबे व अन्य सामग्री की लूट के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को छह दिन के रिमांड पर लिया गया है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने वारदात से दो दिन पहले अस्पताल में आकर रेकी की थी।
इसके बाद उसने साथियों के साथ लूट की योजना बनाई। आरोपियों की पहचान विशाल, इमरान, प्रशांत, सूर्यकांत और शान मलिक के रूप में हुई है। पुलिस इनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 5 दिसंबर की रात को बदमाश पीछे के रास्ते से ईएसआई अस्पताल में दाखिल हुए और मैस में मौजूद सुरक्षाकर्मियों को बंधक बना लिया। इसके बाद स्टाफ क्वार्टरों के पास बने स्टोर रूम का ताला तोड़कर करीब 500 किलो कॉपर प्लेट व स्ट्रिप और 37 हजार मीटर कॉपर वायर ले गए।
विज्ञापन

लूटे गए सामान की कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। साइट इंजीनियर राजकिशोर शुक्ला की शिकायत पर सेक्टर-6 थाना में एफआईआर दर्ज की थी। थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि लूटे गए तांबे की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें