फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़, 714 पेटी सहित पांच आरोपी काबू

विज्ञापन
गोदाम में रखी शराब की पेटियां। संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
झज्जर। शहर के बादली रोड पर एक मकान के साथ बने शेड में सीआईए झज्जर की टीम ने मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। इसमें दूसरे स्थानों से कच्चा माल लाकर यहां पर बोतलों में भरकर विभिन्न मार्का की शराब बोतलों में भरी जा रही थी। टीम ने 714 पेटियां अवैध शराब बरामद की है। वहीं बड़ी मात्रा पूर्व सैनिकों की कैंटीन में सप्लाई होने वाली शराब के मार्का बरामद की है। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें मुख्य आरोपी सुरेंद्र निवासी रणखंडा शामिल हैं। टीम ने अवैध शराब व मार्का, होलोग्राम करीब 14 हजार खाली बोतलें भी कब्जे में ली हैं। मामले की जानकारी मिलते ही एएसपी विक्रांत भूषण भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस टीम को निर्देश दिए। आरोपियों की पहचान सुरेंद्र निवासी रणखंडा झज्जर, सुंदर निवासी छिछड़ाना सोनीपत, उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी मोहम्मद फरमान, साहिल और मनाजिर के रूप में हुई है। टीम ने यहां गहनता से तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में तैयार अंग्रेजी शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई।
विज्ञापन

सोनीपत के सिसाना गांव से लेकर आते थे शराब
जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी सोनीपत के सिसाना गांव से बिना मार्का की शराब लेकर आते थे और झज्जर में इनको दूसरी बोतलों में भरकर मार्का अनुसार तैयार करते थे। पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआईए झज्जर की टीम ने छापा मारकर अवैध शराब की बोतलों पर फर्जी लेबल लगाकर तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया। सीआईए के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में गठित अपराध जांच शाखा झज्जर की टीम ने मिलावटी शराब बनाने की फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। नियमानुसार आबकारी निरीक्षक की मौजूदगी में कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में अवैध शराब सहित शराब बनाने और फर्जी लेबल लगाने में प्रयुक्त होने वाली सामग्री बरामद की गई है।
सीआईए झज्जर ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना शहर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। एसपी राजेश दुग्गल के निर्देशानुसार पुलिस ने मिलावटी शराब की तस्करी में लिप्त गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की गई है। पकड़े गए आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रांत भूषण, एएसपी, झज्जर।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के साथ पुलिस। संवाद- फोटो : Jhjhar

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें