बहादुरगढ़। सीबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम में सैनिक पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। विभिन्न संकायों में छात्र प्रथम ने प्रथम स्थान, छात्रा गैलेक्सी ने द्वितीय तथा सौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय निदेशक बीएल भारद्वाज ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा प्रधानाचार्य ने प्रतिभावान विद्यार्थियों के माता-पिता को विद्यालय में आमंत्रित करके फूल माला पहनाकर तथा शॉल देकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों की सफलता का श्रेय उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया गया। प्रधानाचार्य ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद