फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवीसी मार्केट के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग

Mon, 15 May 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/ब्यूराो/बहादुरगढ़/झज्जजर
विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा-दिल्ली की सीमा पर बहादुरगढ़ से सटे गांव टीकरी की पीवीसी मार्केट के एक गोदाम में रविवार की सुबह आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास भगदड़ मच गई। आसमान में काफी दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था। फायर ब्रिगेड की 20 से अधिक गाड़ियों को आग पर काबू पाने में कई घंटे लग गए। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

गोदाम में प्लास्टिक का कचरा होने के कारण आग फैलती चली गई। आग की लपटें काफी तेज थीं और आसमान में दूर-दूर तक काला धुआं छा गया। बहादुरगढ़ के शहरी हिस्से से भी काला धुआं देखने को मिल रहा था। गोदाम के चौकीदार ने मालिक को सूचित किया। इसके बाद गोदाम मालिक ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दिल्ली फायर सर्विस से 22 गाड़ियां और बहादुरगढ़ से भी कुछ गाड़ी बचाव कार्य में जुट गई। चूंकि गोदाम के ऊपर से 440 पावर ग्रिड की हाइटेंशन लाइन गुजर रही थी। इसलिए फायर ब्रिगेड कर्मियों को भी आग बुझाने में काफी परेशानी हुई। आखिकार जान जोखिम में डालकर लगभग 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
जिस गोदाम में आग लगी, उससे कुछ ही दूरी पर हिंदुस्तान पेट्रोलियम का प्लांट है। गनीमत रही कि इस आग पर काबू पा लिया गया, आग प्लांट तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मुंडका पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें