फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनरल स्टोर की दुकान में देर रात लगी आग, लाखों का सामान जला

Sun, 18 Feb 2024 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। पालिका बाजार के नजदीक जनरल स्टोर में शनिवार देर रात को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पाकर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं दमकल के आने से पहले स्थानीय लोगों ने ट्यूबवेल चलाकर बाल्टियों के जरिये आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बताया जा रहा है कि आग पहले दुकान के बाहर लगी और फिर अंदर तक पहुंच गई थी।
विज्ञापन

दुकानदार संजय ने बताया कि शनिवार देर रात लगभग दो बजे उसकी जनरल स्टोर की दुकान में आग लग गई। चौकीदार ने उनको आग लगने की सूचना दी। आसपास काम कर रहे चौकीदार व स्थानीय महिलाएं भी मौके पर पहुंच गई और बाल्टियों के जरिये पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान चौकीदार सुमित ने दमकल कार्यालय जाकर सूचना दी। कुछ देर बाद दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग पर काबू पाया। दुकानदार ने बताया कि आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।

एक दिन पहले भरा था माल
दुकानदार ने बताया कि एक दिन पहले ही माल आया था और उसे लगाया गया था। आग में काफी सामान जल गया है और काफी बच भी गया है।

चौकीदार को सराहा
रात को चौकीदार यदि समय पर सूचना नहीं देते तो आग से ज्यादा नुकसान हो सकता था। व्यापारियों ने चौकीदार की प्रशंसा की है, जिसके रहते समय पर आग पर काबू पा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें