फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कृष्णावती नदी में लगी आग, लोगों का ईंधन जलकर राख

विज्ञापन
फोटो 07 नदी में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते ग्रामीण। ग्रामीण
विज्ञापन
नारनौल। ढाणी बाठोठा गांव में कृष्णावती नदी में सोमवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक आग लग गई। इससे गांव के कई लोगों का ईंधन जलकर राख हो गया और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा। आग लगने की खबर फैलते ही आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई और ग्रामीण तुरंत आग बुझाने के प्रयास में जुट गए।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर पानी की व्यवस्था कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
एक घंटे देरी से पहुंची दमकल
ग्रामीणों के अनुसार आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी लेकिन दमकल की गाड़ी करीब एक घंटे देरी से मौके पर पहुंची। इस कारण आग को तुरंत काबू में नहीं किया जा सका और काफी मात्रा में ईंधन जलकर नष्ट हो गया। फायर ब्रिगेड के पहुंचने के बाद ही आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका।
गांव के निवासी मंजीत गुणवाल ने बताया कि उन्होंने आग लगने के तुरंत बाद फायर ब्रिगेड को फोन कर दिया था लेकिन गाड़ी लगभग एक घंटे बाद पहुंची। उन्होंने कहा कि इतनी देर से पहुंचना प्रशासन की बड़ी लापरवाही को दर्शाता है क्योंकि यदि फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच जाती तो नुकसान काफी कम हो सकता था।
विज्ञापन


ग्रामीणों में इस घटना के बाद रोष है। उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए फायर ब्रिगेड की व्यवस्था को और बेहतर करने की मांग की है।
हो सकता था करोड़ों का नुकसान
ग्रामीण नरेंद्र शर्मा ने बताया नदी में खेतों में पानी सप्लाई के लिए लगभग आठ करोड़ की लागत से प्लांट लगा हुआ है। जहां पर करीब दो करोड़ की सौर ऊर्जा की प्लेट लगी हुई है। यदि फायर ब्रिगेड थोड़ी देर और लेट पहुंचती तो आग प्लांट तक पहुंच सकती थी जिससे काफी नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें