फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुन : संशोधित फुटवियर फैक्टरी में लगी आग, तीन दमकल केंद्रों की गाड़ियां बुझाने में जुटीं

Wed, 01 Jul 2026 10:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
फोटो 97: आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में फैक्टरी में लगी आग और मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बहादुरगढ़। आधुनिक औद्योगिक क्षेत्र में रेडक्रॉस रोड पर स्थित एक फुटवियर फैक्टरी में बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे अचानक भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में आग ने फैक्टरी के बड़े हिस्से को चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ के तीनों दमकल केंद्रों की करीब छह फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने के लिए पहुंचीं। दमकल कर्मी देर रात तक आग पर काबू पाने के प्रयास में जुटे रहे। फैक्टरी के मालिक दिल्ली निसासी सुशील गर्ग भी मौके पर रहे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फैक्टरी नंबर 1256 में अचानक धुएं का गुबार उठने लगा। देखते ही देखते आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगीं। एहतियातन फैक्टरी के कर्मचारियों को तुरंत बाहर निकाला गया। आग की सूचना मिलते ही आसपास की औद्योगिक इकाइयों में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। दमकल विभाग की टीमों ने मौके पर आग को फैलने से रोकने के लिए मोर्चा संभाला।
विज्ञापन

आग से फैक्टरी में तैयार फुटवियर, कच्चा माल और अन्य सामान जलने की आशंका है। हालांकि देर रात तक नुकसान का सही आकलन नहीं हो सका था। सुशील गर्ग ने बताया कि हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया है। उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


वर्जन
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। आग पूरी तरह बुझने के बाद फैक्टरी का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया जाएगा। प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। फायर की तीनों केंद्रों की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।-रविंद्र कुमार, फायर अधिकारी, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें