फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहादुरगढ़: मांडौठी के खेतों में प्लास्टिक वेस्ट जलाने पर चार लोगों के खिलाफ एफआईआर, धुआं और दुर्गंध फैल रही थी

Sat, 14 Nov 2026 09:51 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, बहादुरगढ़ (हरियाणा)

सार

बहादुरगढ़ में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत पर पुलिस की सख्त कार्रवाई देखने को मिली है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। निरीक्षण के दौरान प्लाट में प्लास्टिक के अवशेषों की मदद से लोहे के ड्रमों पर लगा पेंट जलाया जा रहा था।
विज्ञापन
बहादुरगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मांडौठी गांव के खेतों में प्लास्टिक वेस्ट जलाकर प्रदूषण फैलाने का सिलसिला थम नहीं रहा है। अब ताल नगर में रात के समय प्लास्टिक के अवशेष और लोहे के ड्रमों पर लगा पेंट जलाने का मामला सामने आया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की शिकायत पर आसौदा थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मांडौठी क्षेत्र में प्लास्टिक वेस्ट जलाने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले भी ऐसे दो मामलों में एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं।

विज्ञापन


प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सहायक अभियंता अमित कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 नवंबर की रात ताल नगर में आग लगने की सूचना मिली थी। इसके बाद वह दमकल विभाग की टीम और पुलिस कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान प्लाट में प्लास्टिक के अवशेषों की मदद से लोहे के ड्रमों पर लगा पेंट जलाया जा रहा था। इससे वातावरण में धुआं और दुर्गंध फैल रही थी।

शिकायत में यूपी के अंबेडकर के गांव सैपुर निवासी महेंद्र, शिव कुमार, देवेंद्र और सुनील कुमार को इस गतिविधि में शामिल बताया गया है। शिकायत में जमीन मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन


आसौदा थाना प्रभारी जयभगवान ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 223, 280 और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 की धारा 15 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें