फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली शिकायत पर कटी एफआईआर तो लगा दिया जाम

Thu, 19 Nov 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला झज्जर
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमंडल के गांव गोच्छी में तीन दिन पहले बिजली चोरी रोकने के लिए बिजली निगम ने अभियान चलाया गया था। अभियान के तहत तीन उपभोक्ताओं को बिजली की सरेआम चोरी करते पकड़े जाने के बाद एक कर्मचारी के साथ मारपीट भी की।
विज्ञापन


निगम के जेई की तरफ से आरोपी के खिलाफ थाने में मामला भी दर्ज करा दिया गया। लेकिन इसी बात को लेकर ग्रामीणों ने गांव के बिजली का ट्रांसफार्मर बार-बार जलने की बात कह कर बुधवार को गांव गोच्छी में ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। हालांकि पुलिस व निगम के मौके पर पहुंच जाने और हाथोंहाथ बिजली का ट्रांसफार्मर बदल दिए जाने के चलते जाम की समस्या करीब पन्द्रह मिनट ही रहीं।

आखिर यह था मामला
बेरी के गांव गोछी में में पिछले दस रोज से तीन बार बिजली के ट्रांसफार्मर लोड अधिक होने के चलते जल रहे थे। निगम उन्हें जल जाने के बाद शिकायत मिलते ही बदल भी रहा था। लेकिन इसी दौरान निगम के अधिकारियों को इस बात का ध्यान आया कि आखिरकार बार-बार बिजली के इन ट्रांसफार्मर के जलने का कारण क्या है।
विज्ञापन


इसी के चलते विभाग ने तीन दिनों पूर्व गांव में बिजली की चोरी रोकने के चलते एक विशेष अभियान चलाया। इसी अभियान के दौरान उनकी पकड़ मेें तीन ऐसे परिवार आए जिनके घरों में बिजली तो हर रोज जल रही थी, लेकिन वहां पर बिजली मीटर नहीं लगा हुआ था।

इसी के चलते विभाग ने बिजली चोरी करते पकड़े गए इन तीनों ही परिवारों पर हजारों रुपये का जुर्माना ठोक दिया। निगम के अधिकारियों की माने तो गत दिवस उनके निगम का एक कर्मचारी गांव गोछी में गया हुआ था तो उसी दौरान ही बिजली चोरी करते पकड़े गए इन तीन परिवारों में से एक परिवार के व्यक्ति ने निगम के कर्मचारी के साथ मारपीट की।

मामला थाने पहुंचा और विभाग के जेई की तरफ से आरोपी के खिलाफ थाने में रपट दर्ज करा दी गई। इसी बात को लेकर  कुछ ग्रामीणों न बुधवार को बेरी- डीघल मार्ग जाम कर दिया।

ये बोले निगम के जेई
जब इस बाबत निगम के जेई जिले सिंह से बात की गई तो उनका कहना था कि पिछले तीन दिन पहले गांव गोछी में बिजली चोरी रोकने के लिए एक अभियान चलाया गया था।

अभियान के दौरान गांव में तीन उपभोक्ताओं को सरेआम बिजली की चोरी करते हुए पकड़ा गया था और चोरी पकड़ने गए कर्मचारी के साथ मारपीट भी की गई थी तो निगम में कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ बेरी थाने में एफआईआर दर्ज करवा दी तो। इसी बात को लेकर खफा ग्रामीणों ने बुधवार को जाम लगा दिया था। लेकिन जाम की स्थित काफी देर तक नही रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें