बादली। बुपनियां गांव में खेतों में बिछाई पाइप लाइन तोड़ने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हो गया। इसमें एक किसान को चोट आई है। घायल किसान की शिकायत पर गांव के ही दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
बुपनियां निवासी निखिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने भाई के साथ खेतों में काम करने के लिए गया था। इसी दौरान गांव के ही बसंत और राजबीर ने खेत में बिछाई पाइप लाइन को तोड़ दिया। इसका कारण पूछने पर दोनों ने उनके साथ झगड़ा शुरू कर दिया। निखिल ने पुलिस को बताया कि बसंत और राजबीर ने मिलकर लाठी से हमला कर दिया, इसमें उसे चोटें आई हैं। घायल होने पर बादली की सीएचसी में उसे इलाज के लिए ले जाया गया। निखिल की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।