फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया लिंग जांच का भंडाफोड़, महिला दलाल काबू, 63000 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। सोनीपत ,झज्जर और नरेला क्षेत्र की स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने एक अल्ट्रासाउंड केंद्र पर छापा मार कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच का भंडाफोड़ किया है। संयुक्त टीम की ओर से नरेला के अल्ट्रासाउंड केंद्र में डिकाय (कृत्रिम मरीज)का अल्ट्रासाउंड कराया गया था। इसके बाद महिला दलाल ने अल्ट्रासाउंड के बाहर आते ही जैसे ही डिकॉय को उसके गर्भ में पल रहे शिशु का भ्रूण लिंग परीक्षण का नतीजा (लड़का) बताया टीम ने उसे दबोच लिया। मौके पर ही टीम की ओर से महिला दलाल काबू कर उसके पास से 63 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। महिला दलाल को पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

पीएनडीटी झज्जर व सोनीपत की पिन कोड जानकारी मिली थी कि दिल्ली के बवाना की रहने वाली बीरमति भ्रूण जांच करवाती है। इसी को लेकर सिविल सर्जन सोनीपत डॉ जय किशोर एवं सिविल सर्जन डॉ ब्रह्मदीप सिंह झज्जर के सहयोग से संयुक्त पीएनडीटी टीमें गठित की गई। टीम में शामिल डिकॉय महिला से संपर्क कराया और बीरमति ने भ्रूण जांच कराने के लिए 70 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद दोनों के बीच 65 हजार का सौदा तय हो गया। महिला दलाल ने डिकॉय को दिल्ली के बवाना में बुलाया गया इसके बाद पीएनडीटी टीम ने डिकॉय को लेकर दिल्ली के बवाना पहुंची। जहां पर महिला दलाल बीरमति डिकॉय को लेकर अपने साथ शाहदरा के पास पहले नंदनगरी और वहां से वापस नरेला में गुप्ता यूएसजी सेंटर में पहुंची और डिकॉय का अल्ट्रासाउंड कराया। अल्ट्रासाउंड होने के बाद दलाल ने डिकॉय को उसके गर्भ में लड़का होने की जानकारी दी।
इसी को लेकर पीसी पीएनडीटी टीम ने पुलिस के सहयोग से महिला दलाल को काबू कर लिया और उसके पास से 63 हजार रुपये बरामद किए गए। पीएनडीटी टीम की ओर से नरेला के एसडीएम अमित कुमार की देखरेख में कागजी कार्रवाई की गई एवं महिला दलाल को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीएनडीटी टीम सोनीपत के नोडल अधिकारी डॉ सुभाष गहलावत पीएनडीटी टीम झज्जर से मेडिकल ऑफिसर डॉ तरुण, पीएनडीटी टीम झज्जर मेडिकल ऑफिसर डॉ ममता वर्मा, पीएनडीटी टीम सोनीपत से डॉ योगेश दहिया, डॉ अविनाश कौशिक व नरेला की नोडल अधिकारी डॉ सरिता एवं टीम सदस्यों के सहयोग से इस कार्रवाई को सफल अंजाम दिया गया। टीम सदस्यों ने बताया कि लोगों को भी ऐसा करने वालों के बारे में सूचना विभाग को देनी चाहिए। डीसी शक्ति सिंह ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें