बेरी। गांव धांधलान में महिला दिवस के उपलक्ष्य में कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें पूरे क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से करीबन 1100 महिलाओं ने सहभागिता की। कोऑपरेटिव बैंक झज्जर चेयरपर्सन नीलम अहलावत की अगुवाई में कलश यात्रा का शुभारंभ गांव की नहर के निकट किया गया। इसके उपरांत अलग अलग मार्गों से होते हुए शिव मंदिर परिसर में समापन हुआ। इस दौरान समापन पर सभी महिलाओं भगवान महादेव का जलाभिषेक करते हुए अपने परिवार की सुख समृद्धि की कामना की। चेयरपर्सन नीलम अहलावत ने कहा कि महिलाओं का आज के दिन सशक्त होना आवश्यक है।