मार्च की शुरुआत में होली का पर्व है। इस बार होली पर्व पर तापमान 33 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने अभी बारिश की कोई संभावना नहीं जताई है। धूप भी तेज हो रही है। वर्ष 2017 के बाद 2026 में फरवरी सबसे ज्यादा गर्म रही।
मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार मार्च की शुरुआत भी गर्म मौसम के साथ होगी। इस दिन अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री तक रह सकता है। 2 मार्च को भी मौसम साफ रहेेगा। 2 से 5 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ेगा।
फरवरी का पिछले 10 साल का तापमान (डिग्री सेल्सियस)
साल
औसत अधिकतम
औसत न्यूनतम
2017
25.6
11.7
2018
26.3
11.2
2019
22.5
10.6
2020
24.1
9.9
2021
25.6
10.3
2022
24.3
10.2
2023
26.2
11.2
2024
24.4
9.3
2025
26.7
11.4
2026
29
14