साल्हावास। गांव अकेहडी मदनपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में दो बच्चों के पिता के लापता होने का मामला सामने आया है। नसीब निवासी अकेहडी मदनपुर ने बताया कि वह अपने भाई सतीश के साथ एक मकान में रहते हैं। उसके भाई सतीश के पास दो बच्चे हैं। उसका भाई सतीश दोपहर दो बजे अपनी मर्जी से घर से चला गया। जो अब तक अपने तौर पर सभी रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन की है, परन्तु अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है।