फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में भ्रूण लिंग जांच गिरोह के दो दलालों सहित चार पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग झज्जर की टीम ने भ्रूण लिंग जांच गिरोह पर शिकंजा कसते हुए उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद क्षेत्र में छापा मारकर दो दलालों सहित चार लोगों को काबू किया है। अल्ट्रासाउंड केंद्र का डॉक्टर व सहायक को मौके से फरार हो गए। दलाल की जेब से प्रलोभन ग्राहक की तरफ से दी गई 25 हजार रुपये की राशि भी बरामद कर ली गई है। टीम ने मौके से दो गर्भवती महिलाओं को भी काबू किया है, जोकि अपने गर्भ में पल रहे भ्रूण की जांच कराने आई थीं। उन्हें विभाग की टीम ने गाजियाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। गिरोह के तार दिल्ली व उत्तर प्रदेश से जुड़े थे, जोकि गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच मोटी रकम लेकर कराते थे।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सीएमओ झज्जर को गुप्त सूचना मिली थी कि दिल्ली के नांगलोई क्षेत्र में एक ऐसा गिरोह सक्रिय है जो गर्भवती महिलाओं के गर्भ में पल रहे भ्रूण की लिंग जांच मोटी रकम लेकर कराता है। इसी के आधार पर स्वास्थ्य विभाग पीएनडीटी की नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। इसी टीम ने एक रणनीति के तहत एक प्रलोभन ग्राहक तैयार किया। उसी ने नांगलोई क्षेत्र से इस बारे में बातचीत की। दलाल ने लिंग जांच की एवज में 37 हजार रुपये प्रलोभन ग्राहक से मांगे और उसे दिल्ली के उद्योग विहार में बुला लिया। योजना के अनुसार विभाग की टीम ने नंबर के नोट कर प्रलोभन ग्राहक को यह राशि थमा दी। शुक्रवार को दलाल के बताए स्थान पर प्रलोभन ग्राहक गाड़ी से उद्योग विहार पहुंची। वहां पहुंचने के बाद प्रलोभन ग्राहक ने 37 हजार रुपये दलाल राजीव निवासी नांगलोई दिल्ली को दे दिए। उसके बाद एक अन्य दलाल अनिल को साथ लेकर पहला आरोपी राजीव प्रलोभन ग्राहक को यूपी के गाजियाबाद स्थित ओम अल्ट्रासाउंड केंद्र के पास पहुंचे। लेकिन वहां छापे की भनक ओम अल्ट्रासाउंड में बैठे चिकित्सक व उसके सहायक को लग चुकी थी। वे केंद्र को बंद कर मौके से फरार हो गए। इस पूरे घटनाक्रम पर झज्जर जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम नजर जमाए हुए थे। मौका मिलते ही टीम वहां पहुंची और टीम ने केंद्र के पास खड़ी दो महिलाओं व दोनों दलाल राजीव और अनिल को काबू कर लिया। यह गर्भवती महिलाएं अपने गर्भ में पल रहे बच्चे की लिंग जांच कराने यहां आई थीं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक दलाल के कब्जे से 25 हजार के वह नोट भी बरामद कर लिए, जिसके की नंबर उनके पास थे। दूसरे दलाल की जेब से 17 सौ रुपये बरामद हुए हैं।
वर्जन :::::
शुक्रवार को विभाग की टीम ने काबू की गई इन दो महिलाओं व दो दलालों को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उन्हें अदालत में पेश किया, जहां से मेडिकल आधार पर इन दोनों महिलाओं को जमानत दे दी गई। जबकि अदालत ने दलाल राजीव व अनिल को रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया है। रिमांड के दौरान पुलिस को इन दलालों से कई मामले उजागर होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. ममता, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी, झज्जर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें