फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुगाड़ की पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन से गाड़ी में करता था भ्रूण लिंग जांच, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। स्वास्थ्य विभाग झज्जर की टीम ने सोमवार को एक व्यक्ति को भ्रूण लिंग जांच कराने के आरोप में माछरौली गांव से 5000 रुपये सहित काबू किया था। उसके बाद पुलिस ने गाड़ी लेकर फरार हुए मुख्य आरोपी को भी पुलिस गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से बरामद की गई मशीन अस्थायी जुगाड़ कर बनाई गई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गाड़ी व जुगाड़ से तैयार की गई पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन भी बरामद कर ली है। माछरौली पुलिस आरोपी प्रदीप कुमार को राशि बरामद करने के लिए गुरुग्राम उसके घर लेकर गई है। 14 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक आरोपी को 5000 रुपये सहित गिरफ्तार किया था और उसे टीम ने आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने पीएनडीटी एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हुआ है। हालांकि जिस गाड़ी में अल्ट्रासाउंड किया गया था उस गाड़ी को लेकर मुख्यारोपी फरार होने में कामयाब हो गया था।
ये है मामला
झज्जर के सिविल सर्जन को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले के किसी गांव में कुछ व्यक्ति गर्भवती महिलाओं को कहीं ले जाकर गाड़ी में पोर्टेबल मशीन से भ्रूण लिंग जांच करवाते हैं। इसकी एवज में मोटी रकम भी वसूलते हैं। सूचना के आधार पर सिविल सर्जन व जिला समुचित प्राधिकरण अथॉरिटी के चेयरमैन डॉ. संजय दहिया ने पीएनडीटी नोडल अधिकारी डॉ. ममता, डॉ. सुनीता, चिकित्सा अधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र माछरोली, अजय कुमार, अनिल कुमार, प्रदीप कुमार की टीम का गठन किया था। 7 जून से यह टीम इस मामले पर नजर बनाए हुए थी। गुरुग्राम जिले के पातली गांव निवासी जयदीप पुत्र जगबीर सिंह से इस मामले में डॉ. ममता की बातें हुई और 13 जून को इस व्यक्ति ने कहा कि वह रेवाड़ी में किसी हाईवे पर या फिर किसी गाड़ी में लिंग जांच करेगा। इसकी एवज में 65000 रुपये लेगा। डॉ. ममता ने झज्जर जिले के एक गांव से प्रलोभन ग्राहक के रूप में एक महिला को 65000 रुपये देकर लिंग जांच के लिए भेजा। 14 जून को झज्जर पुलिस थाने से पुलिस की सहायता लेकर विभाग की टीम उसके पीछे-पीछे चली। सोमवार को प्रलोभन ग्राहक के साथ माछरौली कुलाना होते हुए रेवाड़ी बस स्टैंड पर पहुंचे। जहां पर प्रलोभन ग्राहक को बुलाकर रेवाड़ी बस स्टैंड एक गेट के पास खड़ी गाड़ी से जयदीप उतरा और वह बस स्टैंड में चला गया। गर्भवती महिला को बस स्टैंड के अंदर बुलाया जहां पर गाड़ी के अंदर बैठा कर उसको रेवाड़ी बस स्टैंड के पास बने मंदिर से तहसील रोड पर ले गया, ब्रास मार्केट के पीछे गाड़ी में महिला का अल्ट्रासाउंड किया गया। इसके बाद मुख्यारोपी प्रदीप टीम को आता देख गाड़ी लेकर भाग गया। प्रलोभन ग्राहक ने टीम को बताया कि गाड़ी वाले ने उससे 65000 रुपये लिए और जब उसने अल्ट्रासाउंड करने के बाद रिपोर्ट के बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसी को गाड़ी वाले ने कुछ रुपये दिए हैं और कहा कि इसकी रिपोर्ट है माछरौली में जयदीप बताएगा उसके हिस्से के रुपये उसे दे देना। इससे पहले जयदीप वहां से निकल चुका था। उसके बाद सीधे वह माछरौली पहुंचे और वहां पर उसने बताया कि जयदीप ने कहा कि वह मिठाई ले आएं। उसके गर्भ में लड़का है। जिसके बाद टीम ने माछरौली से उसे काबू किया और उसके कब्जे से प्रलोभन ग्राहक की तरफ से दिए गए 5000 रुपये भी बरामद कर लिए थे।
विज्ञापन

वर्जन
भ्रूण लिंग जांच के गोरखधंधे से जुड़े मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके कब्जे से गाड़ी व जुगाड़ से तैयार की गई पोर्टेबल मशीन को भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

- डॉ. ममता, नोडल अधिकारी, पीएनडीटी, झज्जर।
वर्जन
मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
- रामजस, पुलिस थाना प्रभारी, माछरौली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें