फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिरंगे के नीचे एकजुट होकर हकों के लिए संघर्ष करें किसान : सांसद दीपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि किसान आंदोलन लगातार विस्तार लेता जा रहा है। हर वर्ग किसानों के इस संघर्ष में उनके साथ खड़ा है। लोग जाति, धर्म, क्षेत्र और राजनीति से ऊपर उठकर इस आंदोलन से जुड़ रहे हैं। उन्होंने आह्वान किया कि सभी को तिरंगे के नीचे एकजुट होकर इस संघर्ष को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आंदोलन के प्रति समर्थन जताने और एकजुटता दिखाने के लिए सभी को अपने वाहनों पर तिरंगा झंडा लगाना चाहिए। किसान और सभी वर्गों की एकजुटता इस आंदोलन की कामयाबी का रास्ता प्रशस्त करेगी।
विज्ञापन

दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बुधवार को बहादुरगढ़ में एक सामाजिक कार्यक्रम में शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने सरकार की नीतियों पर गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सरकार आम जनता को एक के बाद एक महंगाई के सूंए लगा रही है, वो भी मोटी सुईं के। सरकार कभी पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर जनता को महंगाई का सुआं लगाती है तो कभी बेरोजगारी का। जनता को कभी भर्तियों को रद्द करके और नौकरियों से हटाकर छंटनी का सुआं लगाया जाता है तो कभी शराब, रजिस्ट्री, धान और पेपर लीक जैसे घोटाले करके भ्रष्टाचार का सुआं लगाया जाता है। जनता पहले सूएं के दर्द से उबर नहीं पाती, उससे पहले सरकार उसे नया सुआं लगा देती है।
दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आज पेट्रोल-डीजल के रेट सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए शतक लगाने पर आ गए हैं। अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है। विकास दर गड्ढे में और बेरोजगारी की दर आसमान में पहुंच चुकी है। लोगों की आमदनी घट रही है, रोजगार छूट रहे हैं और काम धंधे मंदे पड़े हैं। बावजूद इसके सरकार लोगों को राहत देने की बजाय लगातार उन्हें तकलीफ पहुंचाने वाले फैसले ले रही है। यही वजह है कि आज सिर्फ किसान आंदोलनरत नहीं है बल्कि उसके साथ मजदूर, कर्मचारी, बेरोजगार नौजवान, दुकानदार और छोटा व्यापारी भी सरकार के खिलाफ सड़कों पर है। अपनी गलत नीतियों को वापस लेने या उनपर मंथन करने के बजाय सरकार जिद के रास्ते पर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश संवाद और आपसी सहमति से आगे बढ़ता है, सरकारी जिद से नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें