फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मार्केट रेट का मुआवजा मिले : राकेश जाखड़

Mon, 23 Sep 2024 06:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
साल्हावास। क्षेत्र के गांव धनिरवास में रविवार को किसानों की पंचायत हुई। पंचायत 76 केवी लाइन(एचटी) के विरोध में की गई।
विज्ञापन


यह पंचायत राकेश जाखड़ धनिरवास की अध्यक्षता में हुई। इसमें 20 गांव के किसान पहुंचे। क्षेत्र की अधिग्रहित की गई किसानों की जमीन का मार्केट रेट 3 करोड़ प्रति एकड़ की दर से मुआवजा जारी करने की सरकार से मांग की। ग्रुप इंश्योरेंस जारी करने की भी सरकार से मांग की गई।
किसानों ने कहा कि जिस किसान की जमीन से हाई वोल्टेज लाइन गुजरती हैं, उसे 75 प्रतिशत मार्केट रेट दिया जाएं। लाइन के नीचे बची जमीन का सीएलयू जारी किया जाए। धनिरवास सरपंच राकेश जाखड़ ने कहा कि सरकार की तरफ से जो नोटिस जारी किया गया है, उसके जवाब के लिए उन्हें कम से कम 30 दिन का समय चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि किसानों को मार्केट रेट का मुआवजा मिले। जिस किसान के खेत में खंभे व तार हैं, उस किसान को मुआवजा दिया जाना चाहिए। वह कॉरिडोर का 80 प्रतिशत मिलना चाहिए और कॉल का 100 प्रतिशत रेट मिलना चाहिए। इस अवसर पर कप्तान बिरधाना, संदीप गिरावड, धर्मवीर गोरिया, रतन बिरड, सुरेंद्र अकेहडी मदनपुर वेद कोयलपुर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें