फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 06:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। थाना आसौदा पुलिस टीम ने एक व्यक्ति पर कुल्हाड़ी से हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रबंधक आसौदा निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि सुमित निवासी माण्डोठी ने शिकायत देते हुए बताया कि वह दोस्त के साथ मोटरसाइकिल से सोनीपत अकादमी के लिए चला था। केएमपी टोल से करीब दो-तीन किलोमीटर ही चला था कि पीछे से एक कार ने मोटरसाइकिल में टक्कर मारी। इसमें वह और उसका दोस्त सड़क पर दूर जा गिरे। आरोपी ने कुछ दूरी पर गाड़ी रोकी और उसके अंदर से कुल्हाड़ी लेकर आया। आते ही हमला कर दिया इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक रजनेश की टीम ने आरोपी साहिल निवासी मांडोठी को गिरफ्तार किया है। आरोपी से वारदात में प्रयोग की गई गाड़ी व कुल्हाड़ी बरामद की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें