फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले- जन सुविधाएं नहीं मुहैया कराई तो करेंगे दिल्ली-रोहतक रोड को जाम

विज्ञापन
एसडीएम से मिलने पहुंचे हरियाणा, पंजाब के किसान नेता। - फोटो : Bahadurgarh
विज्ञापन
किसान बोले- जन सुविधाएं नहीं मुहैया कराई तो करेंगे दिल्ली-रोहतक रोड को जाम
विज्ञापन

-किसान नेता एसडीएम से सुविधाएं मुहैया कराने की मांग को लेकर मिले
-टीकरी बॉर्डर के पड़ाव में सफाई और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं होने से किसानों में रोष
-दिल्ली सरकार, हरियाणा सरकार, दीपेंद्र हुड्डा और नप के खिलाफ गुस्सा
-फोटो 8 : एसडीएम से मिलने पहुंचे हरियाणा, पंजाब के किसान नेता।
संवाद न्यूज एजेंसी
बहादुरगढ़। कृषि कानूनों को लेकर चार महीने से अधिक समय से आंदोलन कर रहे किसानों को भी मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही। इसके लिए वीरवार को हरियाणा और पंजाब के किसान नेता एसडीएम हितेंद्र शर्मा से मिले और सुविधाएं दिलाने जाने की मांग की। किसान नेताओं में दिल्ली, हरियाणा सरकार और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा के साथ-साथ बहादुरगढ़ नगर परिषद के खिलाफ काफी रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि यदि उन्हें जल्द ही जनसुविधाएं नहीं मिली तो वे दिल्ली-रोहतक नेशनल हाईवे को जाम कर देंगे।
पंजाब के किसान नेता परगट सिंह और हरियाणा से जोगेंद्र नैन का कहना है कि चार महीने से किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। अब सरकार व प्रशासन उन्हें जन सुविधाएं मुहैया नहीं करा रहा है। इससे किसानों में उनके प्रति रोष व्याप्त है। किसानों का कहना है कि एक महीने से टीकरी बॉर्डर पड़ाव में सफाई कर्मचारी नहीं पहुंचे हैं। ऐसे में वहां सीवरेज सिस्टम खराब हो रहा है। गंदा पानी सड़कों पर अनेक स्थानों पर जमा हो गया है। ऐसे में गर्मी के मौसम में आंदोलनरत किसानों के पड़ाव में भयंकर बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। किसानों ने सरकार को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही प्रशासन और सरकार ने किसानों को सफाई और पीने का पानी की व्यवस्था नहीं कराई तो वे दिल्ली-रोहतक रोड को जाम कर देंगे।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि बहादुरगढ़ के एसडीएम से भी कई बार समस्याओं को लेकर मिल चुके हैं। मगर एसडीएम उनकी समस्याओं को दूर करने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं। एसडीएम की तरफ से केवल आश्वासन ही दिया जाता है, धरातल पर कोई सहयोग नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी की अधिक जरूरत होती है और वह भी किसानों को नहीं दी जा रही है। ऐसे में किसानों के लिए परेशानी खड़ी हो रही है।
विज्ञापन

की जाएगी किसानों की समस्याएं दूर
एसडीएम हितेंद्र शर्मा का कहना है कि किसानों की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। आंदोलनस्थल पर साफ सफाई कराई जाएगी। यदि पानी की समस्या आड़े आ रही है तो उसका भी निदान किया जाएगा।
-हितेंद्र शर्मा, एसडीएम बहादुरगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें