फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाली युवती केस में एसआईटी ने एक से की पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। पश्चिम बंगाल की किसान आंदोलनकारी युवती से सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच कर रहे विशेष जांच दल ने वीरवार को जियालाल नामक व्यक्ति से पूछताछ की। मामले में अब तक कुल 17 लोगों से पूछताछ की जा चुकी है।
विज्ञापन

डीएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी ने महिला थाना बहादुरगढ़ में जियालाल से 25 वर्षीय युवती के साथ ज्यादती के संबंध में काफी सवाल किए।
इससे पहले एसआईटी ने बुधवार को भिवानी के किसान आंदोलनकारी अशोक आर्य, बलबीर सिंह और पंजाब के अमरीक सिंह से पूछताछ की थी। इनका किसी न किसी रूप में इस प्रकरण से जुड़ाव रहा। बलबीर सिंह तो इस केस में नामजद कविता आर्य के परिचित हैं और कविता उनके ही टेंट में रुकी थी। अशोक आर्य भी उस दौर में यहीं थे, जबकि अमरीक सिंह बीमार युवती कविता को इलाज के लिए अस्पताल ले गए थे। डीएसपी ने बताया कि जिस किसी किसान आंदोलनकारी से कविता का किसी भी वजह से संपर्क हुआ या प्रकरण के बारे कोई जानकारी है, ऐसे हरेक आंदोलनकारी या व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें