बहादुरगढ़। अन्नदाता पूरे देश का पेट भरते हैं वही भाजपा सरकार देश के अन्नदाताओं का अपमान कर रही है। केएमपी मांडोठी टोल पर बैठे आंदोलनरत किसानों की सरकार व प्रशासन कोई भी सुध नहीं ले रहे हैं। किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात भारत भूमि बचाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष रमेश दलाल ने कही। किसानों का आंदोलन वीरवार को 15वें दिन में प्रवेश कर गया। किसानों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक अनिश्चितकालीन धरना यूं ही जारी रहेगा।
किसान नेता रमेश दलाल ने कहा कि भारत में हम सबका पेट भरने वाले अन्नदाता को आए दिन अपने अधिकारों और हक को हासिल करने के लिए सड़कों पर उतरना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार की गलत नीतियों व हठधर्मी रवैये ने उन परेशान किसानों को सड़क पर आने के लिए मजबूर कर दिया है। इस मौके पर रामकंवार मांडौठी, दिलबाग दलाल, प्रधान बीजे, ओम साहब, रामकंवार निलोठी, सतपाल मेहन्दीपुर डाबोदा, रामचंद्र भगत, परम पहलवान आसौदा, सरोज आसौदा, पूनम देवी, दर्शना बुपनिया, सरोज मांडौठी, पारो, पूनम, कविता रानी, शारदा, रामरती, सावित्री देवी, कमला रानी, सुदेश देवी, उदय सिंह आसौदा, राजू दलाल, ईश्वर दलाल, अशोक लोहचब, सुरेंद्र बुपनिया, चांद लोहचब, कर्मवीर बुपनिया मौजूद रहे।