फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंदोलन के समर्थन में डीघल से ट्रैक्टर और गाड़ियों में रवाना हुए किसान

विज्ञापन
दोबारा से किसानों के समर्थन में धरनास्थल पर जाते ग्रामीण । संवाद - फोटो : Jhjhar
विज्ञापन
अहलावत खाप की काफी महिलाएं और किसान शुक्रवार शाम को ट्रैक्टर और गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली बॉर्डर के लिए कूच किया। ट्रैक्टरों पर तिरंगा लगाकर बड़ी संख्या में किसान एक बार फिर से दिल्ली बॉर्डर की तरफ बढ़ रहे हैं। किसानों ने रवाना होने से पहले बैठक कर दिल्ली बॉर्डर पर राकेश टिकैत के समर्थन में चल रहे धरने पर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

डीघल गांव स्थित टोल प्लाजा पर चल रहे किसानों के धरने को दो दिन पहले समाप्त कर टेंट उखाड़ दिया गया था। उसके बाद से टोल प्लाजा पर निरंतर टोल टैक्स अदाकर गाड़ियां गुजर रही हैं। किसान यूनियन के महासचिव डिंपी पहलवान ने कहा कि सरकार आंदोलन को तोड़ना चाहती थी, लेकिन सरकार के मंसूबे किसान कामयाब नहीं होने देंगे। जब तक तीनों कृषि कानून रद्द नहीं होंगे तक उनका धरना लगातार जारी रहेगा। दिल्ली सीमा पर बैठे किसानों की हरसंभव सहायता की जाएगी। आंदोलन को कमजोर करने का प्रयास कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें