फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: जनसभा में किसानों की समस्याओं पर की चर्चा

विज्ञापन
-फोटो 62 : मांगों को लेकर नारेबाजी करते संगठन के पदाधिकारी व सदस्य। स्रोत संगठन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव मांडौठी में पर्चे बांटकर जनसंपर्क अभियान चलाया और जनजागरण के तहत एक जनसभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता वयोवृद्ध किसान रघबीर सिंह ने की। प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने बीज बिल-2025, बिजली बिल-2025 और प्रीपेड स्मार्ट मीटर योजना को रद्द करने, किसानों-मजदूरों को कर्जमुक्त करने व 5000 रुपये मासिक बुढ़ापा पेंशन देने की मांग उठाई। प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज राणा ने भारत-अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते को किसानों के लिए नुकसानदायक बताया। वक्ताओं ने नहरों में कम पानी, खेतों में जलभराव और सोलर उपकरणों की चोरी के मामलों पर भी चिंता जताई। सभा में कई किसान-मजदूर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें