15jjrp10- ब्राह्मण धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते वक्ता। स्रोत-महासभा
झज्जर। सेक्टर-9 में भगवान परशुराम भवन की आधारशिला रखने के लिए पांच अप्रैल को कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचेंगे। कार्यक्रम को लेकर रविवार को ब्राह्मण धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ब्राह्मण महासभा के प्रधान राज देवरखाना ने की जबकि मंच संचालन ब्राह्मण महासभा के महासचिव पंडित संत सुरेहती ने किया। कार्यक्रम के लिए सभी गांवों में निमंत्रण दिया जाएगा व सभी दानवीरों को सम्मानित किया जाएगा। संत सुरहेती ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी गई है। मौके पर रविंद्र कौशिक, बालकिशन, धर्मबीर गुढ़ा, आशाराम कौशिक एडवोकेट, आजाद दीवान, ईश्वर, जयपाल खुंगाई, राजेंद्र कोट, हेमचंद्र भदाना आदि मौजूद रहे।