18jjrp01- गांव दुजाना में ग्रामीणों को एग्री स्टैक फार्मर आईडी के लिए जागरूक करते कृषि विभाग क
बेरी। एसडीएम आईएएस अंकित कुमार चौकसे ने कहा कि सरकार की डिजीटल पहल एग्री स्टैक के तहत किसानों की फार्मर आईडी बनाने का कार्य लगातार प्रगति पर है। रविवार को संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीमों ने विशेष अभियान चलाते हुए किसानों की एग्री स्टैक फार्मर आईडी जरनरेट की। एसडीएम ने अभियान की समीक्षा करते हुए संबंधित टीमों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रविवार को कैंप आयोजित करने का मुख्य मकसद यही है कि अधिकतम किसानों को कवर किया जा सके और कोई भी पात्र किसान इस सुविधा से वंचित न रहे।