बादली। कोरोना से बचाव के लिए ढांसा बॉर्डर पर किसानों ने वैक्सीन लगवाई। किसानों ने स्वयं जागरूक होकर स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में कदम बढ़ाया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किसानों का टीकाकरण किया।
किसान यूनियन के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र डागर ने बताया कि मास्क का उपयोग करते हुए एक दूसरे से उचित शारीरिक दूरी बनाने के साथ ही कोरोना टीकाकरण प्रक्रिया में भागीदार बन कोरोना से दूरी बनानी है। उन्होंने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लेते हुए निर्धारित आयु वर्ग के लोगों को टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर काफी किसानों ने वैक्सीन लगवाई और महामारी के नियमों के पालन के प्रति जागरूकता दिखाई।