फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

26 को भारत बंद की तैयारियों में जुटे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। टीकरी बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन जारी है। किसान संगठनों ने एक बार फिर भारत बंद का एलान करते हुए कहा कि 26 मार्च को संपूर्ण भारत बंद किया जाएगा। इसकी तैयारियों में किसान नेता जुट गए हैं। अपने अपने क्षेत्र में किसान नेता गांवों और शहर में लोगों से मिलकर समर्थन का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन

किसान नेताओं का कहना है कि 26 मार्च के दिन किसान दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट और राशन की दुकानें भी बंद कराएंगे। इस बंद में व्यापारियों, शिक्षक संघ, छात्र संघों से जुड़े लोगों को भी बंद में शामिल किया जाएगा। किसान नेता परगट सिंह, हरियाणा किसान संघर्ष समिति प्रदेश अध्यक्ष विकास सीसर और हरियाणा के किसान नेता जोगेंद्र नैन ने कहा कि 26 मार्च को सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक सभी दुकानें, पब्लिक ट्रांसपोर्ट आदि बंद करेंगे। उन्होंने दावा किया कि इसका बड़ा असर दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें