फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला के आंदोलनकारी किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। तीन कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के टीकरी बार्डर पड़ाव में वीरवार को पंजाब के एक किसान की मौत हो गई। शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को होगा।
विज्ञापन

पंजाब के जिला बरनाला के निवासी किसान संत सिंह किसान आंदोलन में आरंभ से ही सक्रियता से भाग ले रहे थे। फिलहाल भी वह कई सप्ताह से टीकरी बार्डर पर आंदोलन में डटे हुए थे। वह अपने इलाके से आए साथी किसानों के साथ एचएल सिटी के सामने दिल्ली-रोहतक बाईपास पर टेंट में ठहरे थे। वीरवार दोपहर को अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। ज्यादा हालत बिगड़ी तो साथी किसानों ने उन्हें तुरंत बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां जांच करके डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अनुमान लगाया गया है कि किसान संत सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई। उनकी आयु करीब 43 साल थी। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची। प्राथमिक पूछताछ के बाद मृतक के परिजनों को सूचित किया गया। शव को नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। शुक्रवार को परिजनों की मौजूदगी में कानूनी कार्रवाई कर पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें