फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: दुल्हेड़ा व खेड़का के खेतों में लगी आग से किसानों की फसल जलकर राख

Thu, 16 Apr 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
-फोटो 88 : दुल्हेड़ा गांव में जली गेहूं की फसल। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बहादुरगढ़। गांव दुल्हेड़ा व खेड़का के खेतों में बुधवार को आग लगने से किसानों की गेहूं व गन्ने की फसल जलकर राख हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते कई एकड़ में खड़ी फसल इसकी चपेट में आ गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन


आग से हरज्ञान का करीब एक एकड़, ललित व सूरजभान के करीब पांच एकड़, जयकिशन व हरिराम के करीब आधा एकड़ गेहूं की फसल दुल्हेड़ा क्षेत्र में जल गई। इसके अलावा खेड़का क्षेत्र में भी करीब 12 एकड़ फसल को नुकसान पहुंचा है। आग की चपेट में करीब दो एकड़ में खड़ी गन्ने की फसल भी आ गई।
ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली और पानी के टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। बाद में दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक अनुमान के अनुसार तेज गर्मी और सूखी फसल के कारण आग तेजी से फैली। किसानों ने प्रशासन से नुकसान का आंकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें