फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में पावरग्रिड लाइन पर किसानों की तकरार, ग्रामीणों ने मांगा उचित मुआवजा, प्रशासन से की अपील

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। बहादुरगढ़ में खेतड़ी-नरेला पावर ग्रिड ट्रांसमिशन लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण से प्रभावित गांवों के किसान लगातार उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं। आसौदा गांव के बाद अब लडरावण गांव के किसानों ने भी पावर ग्रिड लाइन की भूमि को लेकर तकरार की है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि पावर ग्रिड लाइन बिछाने से उनकी खेतीबाड़ी पर बुरा असर पड़ेगा और जमीन की उपयोगिता भी कम हो जाएगी। लडरावण गांव के किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि वे प्रभावित किसानों की जमीन का दिल्ली के गांवों की तर्ज पर मुआवजा दें। लडरावण की जमीन दिल्ली के गांवों के साथ लगती है।
किसान जयकिशन छिल्लर, जितेंद्र, राकेश, रामकंवार, राजकुमार, सुरेश, सुनील अनिल ने कहा कि वे बिना उचित मुआवजा लिए पावर ग्रिड लाइन नहीं गुजरने देंगे। उन्होंने मांग रखी है कि उन्हें दिल्ली के गांवों की तर्ज पर मुआवजा दिया जाए ताकि उनके नुकसान की भरपाई हो सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें