फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhajjar-Bahadurgarh News: किसान प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन

Sun, 27 Oct 2024 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर/बहादुरगढ़
विज्ञापन
26jjrp07- झज्जर। किसान प्रशिक्षण शिविर में गाजर के बीज वितरित करते हुए पदाधिकारी। स्त्रोत- संवा
विज्ञापन

विज्ञापन
साल्हावास। केंद्रीय विद्यालय संगठन झज्जर के तत्वाधान में साल्हावास क्षेत्र के गांव गोरिया में किसान प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय कुमार यादव, कृषि वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केंद्र झज्जर डॉ. देशराज चौधरी मुख्य वक्ता रहे। इस अवसर पर डॉ. अजय कुमार यादव ने कृषि योजनाओं एवं कृषि विपणन के बारे में किसानों को जानकारी दी। डॉ. देशराज चौधरी ने बागवानी फसलों की उत्पादन तकनीक व फसल विविधिकरण के बारे में किसानों को बताया। किसानों को फल, सब्जियों व फूलों की खेती करने और घरों के पास पोषण वाटिका लगाने पर जोर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक ने अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन के लिए पूसा प्रतीक किस्म के गाजर के बीज भी वितरित किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें