टीकरी बॉडर्र पर किसानों के टेंट में लगी।
- फोटो : Bahadurgarh
किसान आंदोलनकारियों के टीकरी बार्डर पड़ाव में सेक्टर-9 मोड़ के निकट दो टेंटों में आग लग लग गई। घटना में कोई उल्लेखनीय नुकसान नहीं हुआ। हालांकि दमकल गाड़ी भी सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंच गई लेकिन तब तक किसानों ने खुद ही आग को काबू कर लिया था। मेट्रो पिलर नंबर 795 के पास बांस की टाटी से बनी दो झोपड़ियों में आग लगी। इनमें एक टेंट जींद जिले के गांव देवरड़ (जुलाना) के किसानों का और दूसरा टेंट पंजाब के जिला मुक्तसर साहिब के गांव समाग के किसानों का था। ये किसान भारतीय किसान यूनियन से जुड़े हैं। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट होना बताया गया है। (संवाद)