शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित रामलीला के मंचन के दौरान एक सांड़ दर्शकों की भीड़ में घुस गया। जिससे एक साधु गंभीर रूप से घायल हो गया। रामलीला की कमेटी ने एंबुलेंस बुलाकर घायल साधु को नागरिक अस्पताल में भिजवाया। जहां से उनको गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, इस बीच वहां पहुंचे गोरक्षा दल के सोनू धनखड़, सचिन मलिक, प्रदीप दौड़,काला, दीपक आदि सभी ने गोवंश को पकड़ा व गोकुल धाम गौसेवा महातीर्थ भेज दिया।