फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान ने खेत में फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में सरपंच सहित चार को ठहराया जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। धनियां गांव में एक किसान ने शनिवार को जमीन विवाद के चलते फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जानकारी गांव के सरपंच जय सिंह ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही साल्हावास पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने जब शव की तलाशी ली तो मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें मृतक ने गांव के सरपंच सहित उसके भाई की पत्नी व दो अन्य को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। मृतक किसान की पहचान नफे सिंह पुत्र चमन लाल निवासी गांव धनिया के रूप में हुई है। किसान नफे सिंह ने खेत में पेड़ से फंदा लगाए जाने की सूचना गांव के सरपंच जयसिंह ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुचाया। पुलिस सुुसाइड नोट की एफएसएल टीम से जांच करवाएगी। सुसाइड नोट की लिखावट का मिलान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार मृतक किसान नफे सिंह की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है। इसमें किसान नफे सिंह ने अपनी मौत के लिए गांव की ही एक महिला सहित चार लोगों को जिम्मेदार ठहराया है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर गांव के मुकेश, सुमित्रा, सरपंच जय सिंह और धर्मराज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 306 और 506 के तहत मामला दर्ज किया है। मृतक के पुत्र जयकिशन ने उसके पिता की आत्महत्या किए जाने की मुख्य वजह जमीन विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतक किसान के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जहां से पोस्टमार्टम के बाद शव मृतक के परिजनों के हवाले कर दिया है।
पुलिस ने मृतक के पुत्र व सुसाइड नोट के आधार पर सरपंच सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रामकरण, पुलिस थाना प्रभारी, साल्हावास।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें