फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: बिजली विभाग की लापरवाही से झज्जर में किसान की करंट से मौत, ग्रामीणों ने की मुआवजे की मांग

Sat, 02 Nov 2024 02:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, झज्जर (हरियाणा)

सार

ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार बिजली के लटकते और कमजोर तारों की शिकायत की थी, लेकिन बिजली विभाग ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झज्जर के गांव भूरावास में बिजली निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से खेत में धान की कटाई करने गए एक किसान की बिजली की 11 हजार वोल्टेज लाइन के तार से करंट लगने से मौत होने का मामला सामने आया है। यह हादसा गत दिवस शाम लगभग साढ़े चार बजे घटित हुआ, जब बिजली निगम के कर्मचारियों बात सच मान कि टूटे हुए तार में करंट नहीं है। धान के खेत में पड़े टूटे हुए तार को हटाते समय किसान बिजली के तार के करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


हादसा होने के बाद किसान को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान भूरावास निवासी संदीप पुत्र विद्यानंद के तौर पर हुई है। किसान की मौत से उनके दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। मृतक के बेटे की उम्र दो वर्ष व बेटी की उम्र आठ वर्ष है। परिवार में सन्नाटा पसरा हुआ है तथा पत्नी कविता सहित अन्य परिजनों का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को नौकरी व मुआवजा दिए जाने की मांग की है। 

परिजनों ने बिजली निगम के अधिकारियों पर लगाए लापरवाही के आरोप
परिजनों ने बिजली निगम के लाइनमैन, जेई, एसडीओ व एक्सईएन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली निगम को ढीले तारों को ठीक करने के लिए कई बार शिकायत कर चुके थे, लेकिन बिजली निगम ने कोई सुध नहीं ली जिसकी वजह से ही ये हादसा हुआ है। परिजनों ने शिकायत में बताया कि बिजली तारों को ठीक करवाने के लिए लाईनमैन को सितम्बर तथा 15 अक्टूबर और 1 नवम्बर को भी की थी,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की।
विज्ञापन


खेत के उपर से जो बिजली की तारे गुजर रही है, वो अत्यधिक नीचे झुकी हुई रहती है। इस बारे ग्रामीणो ने भी काफी बार बिजली कर्मचारियो को शिकायत की थी जो आज लाइनमैन को फोन किया गया तो उसने बताया कि तार मे करंट नहीं है। यह तार अर्थ है। मृतक की पत्नी का आरोप है कि मेरे पति सन्दीप कर्मचारियों के कहने के बाद तार हटाने लगा तो मेरे पति सन्दीप को करंट लगा । जो करंट लगने के बाद मेरा पति दुर जाकर गिरा। उसके बाद ग्रामीणो की सहायता से मेरे पति को अस्पताल ले गए। वहां पर मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से विक्की सवार को लगी गंभीर चोटे इलाज के दौरान मौत

मातनहेल-साल्हावास सड़क पर शुक्रवार को सायंकाल तेजगति में आ रहे ट्रैक्टर की टक्कर से टीवीएस विक्की पर सवार एक व्यक्ति को गंभीर चोटे लगी, जिसे परिजन इलाज के लिए नागरिक अस्पताल झज्जर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मृत घोषित कर दिया है। मृतक की पहचान राजेराम उर्फ राजेन्द्र निवासी साल्हावास के तौर हुई है। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहु़ंची और शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पुत्र सुरेन्द्र ने बताया कि गत दिवस सायंकाल लगभग ढाई तीन बजे उसके पडोसी के मोबाइल पर फोन आया कि आपके पिता का साल्हावास कोसली रोड पर सरकारी स्कूल के पास ट्रैक्टर वाले ने अक्सीडेंट कर दिया हैं। सूचना पाकर वह मौके पर पहुंचा। इस दौरान हादसा घटित होने के बाद ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को मौके से भगा ले गया था।

उसने अपने पिता को एम्बुलेस द्वारा सिविल अस्पताल झज्जर पहुचांया, जहां पर डाक्टर ने उसके पिता राजेराम उर्फ राजेन्द्र पुत्र चन्द्रभान निवासी साल्हावास को मृत घोषित कर दिया। परिजनों का कहना है कि ट्रैक्टर चालक ने बडी गफलत व लापरवाही व तेजरफ्तार से ट्रैक्टर को चलाकर अक्सीडेंट किया है। ट्रैक्टर पर 4 लडके सवार थे, उनमे से एक लडका ट्रैक्टर चला रहा था। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें